First Test Match Between India: साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड की निगाहें गुवाहाटी में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 से 'क्लीन स्वीप' करने पर हैं।

Advertisement

कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर फतह हासिल करते हुए साउथ अफ्रीका ने 15 वर्षों के बाद भारतीय सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी। अब हेड कोच का लक्ष्य सीरीज जीतने पर है। दोनों देशों के बीच 22 नवंबर से बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

इस निर्णायक मुकाबले से पहले शुकरी कोनराड ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। भारत आकर ईडन गार्डन्स में खेलना और कुछ ऐसा करना जो हमने 15 सालों से नहीं किया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमने पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच जीता, अब हमने यहां भी एक टेस्ट मैच जीता है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। आप किसी देश में टेस्ट मैच जीतने नहीं आते, आप सीरीज जीतना चाहते हैं।"

कोनराड ने कहा, "मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है, क्योंकि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास है। वे एक यूनिट के रूप में एकजुट होकर खेलते हैं। यह हमारी मानसिकता के लिए और आगे चलकर हमारे लिए भी अद्भुत होगा। हालांकि, हमारे पास वह क्षमता नहीं है जो कई टीमों के पास है, या हमने अभी तक उस क्षमता का उपयोग नहीं किया है, इसके बावजूद हमारी जो कमी है, उसे हम एक यूनिट के रूप में खेलने की अपनी क्षमता से पूरा कर लेते हैं। हम कभी हार नहीं मानते।"

इस निर्णायक मुकाबले से पहले शुकरी कोनराड ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी। भारत आकर ईडन गार्डन्स में खेलना और कुछ ऐसा करना जो हमने 15 सालों से नहीं किया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमने पाकिस्तान में एक टेस्ट मैच जीता, अब हमने यहां भी एक टेस्ट मैच जीता है, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है। आप किसी देश में टेस्ट मैच जीतने नहीं आते, आप सीरीज जीतना चाहते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीकी टीम ने कप्तान टेंबा बावुमा (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारी की मदद से दूसरी पारी में 153 रन बनाए। भारत को जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन पर सिमट गई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार