मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे को उम्मीद है कि रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफ़ी में अपनी वापसी पर बड़ी पारी खेलेंगे। पिछले कुछ समय से रोहित टेस्ट प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और उन्होंने पिछली 15 पारियों में 10.93 की औसत से 164 रन ही बनाए हैं।

Advertisement

रोहित ने अब घरेलू क्रिकेट में वापसी की है और वह इंग्लैंड की वनडे सीरीज़ के चलते एक राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोहित के अलावा ऋषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और संभवत: विराट कोहली भी रणजी खेलते दिखाई देंगे।

Advertisement

गुरुवार को होने वाले मुंबई के मैच की पूर्व संध्या पर रहाणे ने रोहित को लेकर कहा, "अहम बात यह है कि वह भूखे हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि एक बार वह लय में आ गए तो वह एक बड़ी पारी खेलेंगे। उन्होंने कल नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की थी। इसलिए यह (ख़राब समय) किसी खिलाड़ी के करियर का हिस्सा भर होता है। रोहित को लेकर मैं आत्मविश्वास से भरा हुआ हूं।''

रहाणे ने कहा,''रोहित हमेशा से ही चिंतामुक्त रहते हैं, वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इसी सोच के साथ खेलते हैं। वह अपने खेल को भली-भांति से पहचानते हैं इसलिए कोई उन्हें यह नहीं बता सकता कि उन्हें क्या करना है। एक बार लय में आने पर मुझे पूरा विश्वास है कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनमें ज़रा भी बदलाव नहीं आया है जो कि बहुत अच्छी बात है।"

मुंबई को गुरुवार से घर पर जम्मू और कश्मीर के ख़िलाफ़ खेलना है। भारत को 6 फ़रवरी से इंग्लैंड के ख़िलाफ़ घर पर वनडे सीरीज़ भी खेलनी है, ऐसे में इस सीज़न यह रोहित का एकमात्र रणजी मैच भी हो सकता है।

रहाणे ने रोहित की उपलब्धता पर कहा, "मुझे लगता है कि वह सिर्फ़ इस मैच के लिए हैं, मुझे यह नहीं पता कि वह अगला मैच खेलेंगे या नहीं। अगले चार दिन उनकी मौजूदगी हमारे लिए काफ़ी लाभकारी होगी।"

Advertisement

रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल भी इस राउंड के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि टेस्ट में जायसवाल का प्रदर्शन अच्छा है, पर्थ में 161 रनों की पारी खेलने के अलावा उन्होंने मेलबर्न में दो अर्धशतक भी लगाए थे। रहाणे ने कहा कि रोहित और जायसवाल की मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में काफ़ी फ़र्क पड़ेगा।

रहाणे ने कहा, "एक टीम के रूप में, खिलाड़ी व्यक्तिगत तौर पर उनसे जाकर सवाल-जवाब कर रहे हैं, उनसे काफ़ी कुछ सीख रहे हैं। जब वे मैदान पर होंगे तो मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ी उनके खेल को देखकर भी काफ़ी कुछ सीखेंगे।"

रोहित के अलावा यशस्वी जायसवाल भी इस राउंड के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि टेस्ट में जायसवाल का प्रदर्शन अच्छा है, पर्थ में 161 रनों की पारी खेलने के अलावा उन्होंने मेलबर्न में दो अर्धशतक भी लगाए थे। रहाणे ने कहा कि रोहित और जायसवाल की मौजूदगी से ड्रेसिंग रूम में काफ़ी फ़र्क पड़ेगा।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार