भारत की महिला विश्व कप विजेता टीम ने बुधवार को 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से साल 2017 में हुई मुलाकात को याद किया।

Advertisement

वनडे विश्व कप 2017 के फाइनल में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों 9 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। उस समय मिताली राज भारतीय टीम की कप्तान थीं। हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में 51 रन की जुझारू पारी खेली थी।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने साल 2017 में पीएम मोदी से हुई मुलाकात को याद किया, जब टीम इंडिया ट्रॉफी जीते बगैर उनसे मिली थी, लेकिन इस बार महिला टीम ट्रॉफी के साथ पीएम मोदी से मिली है। इस टीम ने अपने वादे को पूरा किया है।

बातचीत के दौरान उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें मोटिवेट किया है, वह उन सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज लड़कियां सभी क्षेत्रों में अच्छा कर रही हैं। यह पीएम मोदी के प्रयासों के कारण है।

इस मुलाकात के दौरान हरमनप्रीत ने बताया कि कैसे उनके कोच ने उन्हें सिखाया कि वर्तमान में रहना जरूरी है। हमें पहले की चीजों को भूलकर वर्तमान में जीना होगा। ये बहुत जरूरी है। यही बात एक पीएम के तौर पर आप भी कहते हैं। यह हमारी मजबूती के लिए जरूरी है और ट्रेनिंग का हिस्सा है।

इस पर पीएम मोदी ने भी कहा कि वर्तमान में रहना उनकी जिंदगी का हिस्सा रहा है और यह उनकी आदत बन गई है।

Advertisement

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले को 52 रन से जीता। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि क्लो ट्रायॉन, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मुकाबले को 52 रन से जीता। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, श्री चरणी ने 1 विकेट हासिल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार