Lucknow Super Giants: अनुकूल रॉय को अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया है। यह सीरीज 9-21 जुलाई के बीच श्रीलंका में खेली जानी है। ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को हर्ष दुबे की जगह मौका दिया गया है, क्योंकि अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में हर्ष को चुना गया है।

Advertisement

30 नवंबर 1998 को जन्मे अनुकूल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की ओर से खेल रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर और निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज अनुकूल साल 2018 में भारत को अंडर-19 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ अनुकूल रॉय ने 6.5 ओवरों में महज 14 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप में अनुकूल सर्वाधिक विकेट (14) हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में महज 32 रन देकर 2 विकेट निकाले।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में शानदार प्रदर्शन के लिए अनुकूल को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। उस सीजन अनुकूल ने 18 विकेट के साथ 303 रन जुटाए थे।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा, अनुकूल को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए जाना जाता है। एक समय ऐसा भी था, जब आईपीएल में मुंबई इंडियंस उन्हें शानदार फील्डिंग की वजह से टीम में मौका देती थी।

अनुकूल रॉय ने साल 2018 में झारखंड की तरफ से फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें साल 2019 में टी20 फॉर्मेट खेलने का भी मौका मिल गया।

Advertisement

आईपीएल 2018 के लिए मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अनुकूल रॉय को 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन उस सीजन मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। आईपीएल 2019 में एमआई ने उन्हें रिटेन किया और एक मैच खेलने का मौका भी दिया, जिनमें अनुकूल ने 2 ओवरों में महज 11 रन देकर 1 विकेट निकाला।

आईपीएल 2022 के लिए अनुकूल रॉय को केकेआर ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। तीन सीजन वह इसी कीमत पर टीम के लिए खेले। आईपीएल 2022 में उन्होंने 2 मुकाबलों में 1 विकेट हासिल किया। अगले साल 4 मैच खेले, जिसमें 3 विकेट निकालने के साथ कुल 23 रन भी बनाए।

आईपीएल 2024 में अनुकूल रॉय ने कुल 4 मैच खेले, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। इसके बावजूद केकेआर ने उन पर भरोसा जताया। आईपीएल 2025 में केकेआर ने उन पर 40 लाख रुपए का दांव खेला। उस सीजन अनुकूल को सिर्फ 1 ही मुकाबला खेलने का मौका मिला, जिसमें 1 विकेट निकाला। आईपीएल 2026 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए अनुकूल ने 13 मुकाबलों में 29.75 की औसत के साथ 8 विकेट हासिल किए। इसके अलावा, 138.70 की स्ट्राइक के साथ 43 रन बनाए। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 16 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 29 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

आईपीएल 2022 के लिए अनुकूल रॉय को केकेआर ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। तीन सीजन वह इसी कीमत पर टीम के लिए खेले। आईपीएल 2022 में उन्होंने 2 मुकाबलों में 1 विकेट हासिल किया। अगले साल 4 मैच खेले, जिसमें 3 विकेट निकालने के साथ कुल 23 रन भी बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

61 लिस्ट-ए मुकाबलों में अनुकूल ने 59 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले से 8 अर्धशतकों के साथ 1,279 रन भी बना चुके हैं। वहीं, 83 फर्स्ट-क्लास मुकाबलों में उन्होंने 64 विकेट हासिल करने के अलावा, 1,003 रन जुटाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार