आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फॉर्म और मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।

Advertisement

इरफान ने 'जियोहॉटस्टार' के वर्चुअल राउंड टेबल में 'आईएएनएस' से बात करते हुए कहा, "देखिए, मुझे लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो बातें बड़ी वजह रही हैं। पहला, मुझे लगता है कि फैसले बेहतर हो सकते थे। अगर हम पिछले मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना और यह सोचना कि बाद में कंडीशन बेहतर हो जाएगी, एक दिक्कत थी। खासकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच हुआ था उसी मैदान पर वह पहले बल्लेबाजी कर रहे थे और 75 रन पर आउट हो गए थे। उस दिन भी मौसम की दिक्कत थी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में भी बारिश हुई और मौसम खराब होने की आशंका थी। आप वहां चेज करना चाहते हैं और आपने टॉस भी जीता था। मुझे लगता है कि सही फैसले लेने में भी चूक हुई।"

Advertisement

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम 10 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है। भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि कुलदीप यादव की खराब फॉर्म और मिचेल स्टार्क की शुरुआती मुकाबलों में गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा, "देखिए, वह बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि, अगर आप 10 रन प्रति ओवर से ऊपर देते हैं, तो यकीनन टीम बतौर मुख्य स्पिनर आपसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। दिल्ली कैपिटल्स अगर अपनी काबिलियत के हिसाब से खेलती, तो उन्हें बेहतर नतीजे मिलते।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार