ऑलराउंडर बसंती हांसदा ने भारत के महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने पर खुशी जताई है। उनका मानना है कि इससे युवा खिलाड़ियों को भी देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

बसंती हांसदा ने आईएएनएस से कहा, "मैं एक ऑलराउंडर हूं। मैंने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थी। मुझे 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। फाइनल में हमने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। हमने शानदार फील्डिंग की। बिनीता (नेपाल की कप्तान) का विकेट हमारे लिए अहम था। उनके आउट होने के बाद हम बेहद खुश थे। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं।"

Advertisement

बसंती ने बताया कि उन्हें कोच और सहयोगी स्टाफ की तरफ से भरपूर सपोर्ट मिला है, जिसका टीम के प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

उन्होंने कहा, "हमें भरपूर सपोर्ट मिला है। इसका नतीजा परिणाम में देखने को मिला है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी हमें बेहद खुशी है। इस दौरान उन्होंने हमें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हम देश के लिए विश्व कप जीतकर आए हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।"

बसंती हांसदा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर को खेले गए मुकाबले में 39 गेंदों में 3 चौकों के साथ नाबाद 45 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने गंगा कदम के साथ 11 ओवरों में 93 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया को 109/9 के स्कोर पर रोकने के बाद भारत ने 11.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

उन्होंने कहा, "हमें भरपूर सपोर्ट मिला है। इसका नतीजा परिणाम में देखने को मिला है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी हमें बेहद खुशी है। इस दौरान उन्होंने हमें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हम देश के लिए विश्व कप जीतकर आए हैं। इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोलंबो में खिताबी जीत के बाद जब खिलाड़ी स्वदेश लौटे, तो यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम से मुलाकात करते हुए उनकी मेहनत, टीमवर्क और जज्बे की सराहना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मिठाई भी खिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार