महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए गुरुवार को नई दिल्ली में नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। महिला प्रीमियर लीग में पहली बार नीलामी के दौरान आरटीएम का इस्तेमाल किया गया। यूपी वॉरियर्ज ने दिग्गज ऑलराउंडर और पिछले सीजन में टीम की कप्तान रहीं दीप्ति शर्मा को 'आरटीएम' का इस्तेमाल करते हुए फिर से अपने साथ जोड़ा।

Advertisement

यूपी वॉरियर्ज ने दीप्ति शर्मा को रिटेन नहीं किया था। दीप्ति को रिटेन न करने का फैसला चौंकाने वाला था। वनडे विश्व कप 2025 में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में दीप्ति का अहम योगदान रहा था। गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति को टूर्नामेंट का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। यूपी वॉरियर्ज के लिए भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके बावजूद उन्हें रिटेन न किया जाना चौंकाने वाला फैसला था।

Advertisement

नीलामी में यूपी वॉरियर्ज ने फिर से चौंकाया है। टीम ने इतिहास रचते हुए नीलामी में पहली बार आरटीएम का इस्तेमाल किया और दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ की बड़ी कीमत पर फिर से अपने साथ जोड़ लिया।

नीलामी में दीप्ति शर्मा मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट का हिस्सा थीं। उनके लिए बोली की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में उन्हें खरीदने का प्रयास किया था। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज ने आरटीम का इस्तेमाल किया और 3.2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

दीप्ति शर्मा 2023 से 2025 तक यूपी वॉरियर्ज के लिए खेल चुकी हैं और टीम की कप्तान रह चुकी हैं। तीन साल में दीप्ति ने टीम के लिए 25 मैचों में 27 विकेट लिए हैं और 507 रन बनाए हैं।

नीलामी में दीप्ति शर्मा मार्की खिलाड़ियों के पहले सेट का हिस्सा थीं। उनके लिए बोली की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में उन्हें खरीदने का प्रयास किया था। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज ने आरटीम का इस्तेमाल किया और 3.2 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार