साउथ अफ्रीका ने रविवार को किंग्समीड में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के शेष मुकाबले 22, 25 और 27 अप्रैल को आयोजित होंगे।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पारी की अंतिम गेंद पर 147 के स्कोर पर सिमट गई। इस टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवर में 22 रन जुटाए।

Advertisement

मंधाना 7 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद शेफाली ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

भारतीय टीम ने 46 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। रोड्रिगेज महज 2 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से शेफाली ने अनुष्का शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया।

अनुष्का 31 गेंदों में 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच शेफाली ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 57 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से तुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट निकाले। नादिन डी क्लार्क और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम ने 46 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। रोड्रिगेज महज 2 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से शेफाली ने अनुष्का शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को शतक के करीब पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यहां से सुने लुस ने ताजमिन ब्रित्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 रन जुटाए। लुस ने 46 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली। टीम ने 124 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से ताजमिन ने एनेरी डर्कसेन के साथ 12 गेंदों में 24 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 2.5 ओवर शेष रहते जीत दिलाई।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार