भारत ने शनिवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यास्तिका भाटिया और राधा यादव की भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

बीसीसीआई मुख्यालय में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की घोषित की गई, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य चयनकर्ता अमिता शर्मा और सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया को संबोधित किया।

चयन समिति ने दिन की शुरुआत में बोर्ड मुख्यालय में बैठक की, जिसमें हरमनप्रीत और मुख्य कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे। इस बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम को अंतिम रूप दिया गया। यही टीम 28 मई से 2 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मुकाबले भी खेलेगी।

राधा की वापसी पिछले साल इंग्लैंड में टी20 सीरीज जीतने में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुई है। इस साल भी उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन अच्छा रहा है। वहीं, घुटने की सर्जरी से उबरने के बाद यास्तिका ने टीम में वापसी की है। यास्तिका को विशाखापत्तनम में टूर्नामेंट से पहले कैंप के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 नहीं खेल सकीं।

नंदिनी विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की उभरती हुई स्टार में से एक रही थीं, जो इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय हैं।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को 'ग्रुप 1' में रखा गया है, जिसमें छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। इस ग्रुप में भारत ऐसा पहला देश है, जिसने 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा की है।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम 14 जून को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद नीदरलैंड्स (17 जून, लीड्स), साउथ अफ्रीका (21 जून, मैनचेस्टर), बांग्लादेश (25 जून, मैनचेस्टर) और ऑस्ट्रेलिया (28 जून, लॉर्ड्स) का सामना करेगी।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को 'ग्रुप 1' में रखा गया है, जिसमें छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। इस ग्रुप में भारत ऐसा पहला देश है, जिसने 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, ​​यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार