England Women Test Match: भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए महिला टेस्ट इतिहास के पहले मैच को 270 रन से अपने नाम किया। इस मुकाबले में कुल 7 विकेट हासिल करने वालीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लेकर 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाया था।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी में 285 रन बनाकर इंग्लैंड को सिर्फ 170 रन पर ढेर कर दिया। इस पारी में क्रांति गौड़ ने 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ भारत के पास 115 रन की बढ़त थी। मेहमान टीम ने दूसरी पारी 341/7 के स्कोर पर घोषित करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल टारगेट दिया, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 186 रन पर ऑलआउट हो गई।

पहली पारी में शानदार 'फाइव विकेट हॉल' के साथ क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाने वालीं पहली महिला क्रिकेटर बनीं। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद जब क्रांति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी लॉर्ड्स में इस खिताब को जीतने का सपना देखा था, तो इसके जवाब में 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैंने बड़े होते हुए कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, लेकिन जिस दिन से यह टेस्ट मैच शुरू हुआ, मैंने खुद से कहा कि मुझे 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज कराना है।"

अपने बॉलिंग प्रोसेस और अपनी ताकत पर टिके रहने के बारे में क्रांति ने कहा, "मेरा तरीका बहुत आसान है। मैं बस अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देती हूं। कोच ने मुझे जो भी बताया है, मैं लगातार उसी लाइन और लेंथ पर बॉलिंग करके उसे फॉलो करने की कोशिश करती हूं। मैं हर बॉल के साथ यही सोचती थी।"

पहली पारी में शानदार 'फाइव विकेट हॉल' के साथ क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज करवाने वालीं पहली महिला क्रिकेटर बनीं। 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने जाने के बाद जब क्रांति से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी लॉर्ड्स में इस खिताब को जीतने का सपना देखा था, तो इसके जवाब में 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मैंने बड़े होते हुए कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा, लेकिन जिस दिन से यह टेस्ट मैच शुरू हुआ, मैंने खुद से कहा कि मुझे 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज कराना है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐतिहासिक जीत के बाद क्रांति गौड़ ने स्टंप अपने पास रख लिया। क्रांति ने बताया कि उन्होंने घर पर एक छोटा-सा म्यूजियम बनाया है, इस स्टंप को हमेशा वहां पर रखेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार