भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मैच रविवार को खेला जाना है। इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए वाराणसी में हवन किया गया।

Advertisement

एक साधु ने आईएएनएस से कहा, "हनुमान जी भारतीय महिला टीम को ऐसी शक्ति दें कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप खिताब अपने नाम करे। यही हमारी कामना है।"

Advertisement

एक अन्य साधु ने कहा, "अयोध्या की पावन धरती पर भारतीय महिला टीम की जीत के लिए 'आदित्यहृदय स्तोत्र' का जाप किया गया है। यह वही मंत्र है, जिसका आह्वान करके भगवान राम ने लंका पर विजय हासिल की थी।"

उन्होंने कहा, "यह ऐतिहासिक पल है। देश की बेटियां इतना संघर्ष करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं। भारत के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। हमें यकीन है कि टीम इंडिया इस खिताब को जीतेगी।"

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है।

भारतीय टीम 7 में से 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है, जहां उसने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम 7 में से 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने इंग्लैंड को 125 रन से शिकस्त दी।

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते। वहीं, 1 मैच बेनतीजा रहा।

भारतीय टीम 7 में से 3 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है, जहां उसने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीकी टीम 7 में से 5 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची, जहां उसने इंग्लैंड को 125 रन से शिकस्त दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की टीम : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबांगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिजैन कप्प, ताजमिन ब्रित्स, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, ऐनी बॉश, मसबत क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंदुमिसो शांगसे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार