भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में 88 रन से हरा दिया। 248 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मंधाना ने 23 और रावल ने 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।

Advertisement

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई।

पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन एकमात्र ऐसी बल्लेबाज रहीं, जो भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सकीं। अमीन ने 106 गेंद पर 1 छक्का और 9 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। नतालिया परवेज ने 46 गेंद पर 33 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिद्रा नवाज ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं।

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

--आईएएनएस

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार