ICC Women: महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में सिर्फ एक विकेट के साथ तेज गेंदबाज मेगन शट्ट महिला वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगी।

Advertisement

मेगन शट्ट ने साल 2013 से अब तक महिला वनडे वर्ल्ड कप के 28 मुकाबलों में 39 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, लिनेट एन फुलस्टन ने 1982 से 1988 के बीच वनडे विश्व कप के 20 मुकाबलों में इतने ही विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस वक्त मेगन शट्ट वनडे विश्व कप में सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली महिला गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पायदान पर हैं, लेकिन भारत के खिलाफ सिर्फ 1 विकेट के साथ मेगन हमवतन फुलस्टन को पीछे छोड़ देंगी।

वैश्विक स्तर पर देखें, तो साउथ अफ्रीका की मारिजैन कप्प 30 मुकाबलों में 44 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 34 मुकाबलों में 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की कैरोल हॉजेस और सोफी एक्लेस्टोन 37-37 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज मेगन शट्ट 107 वनडे मुकाबलों में 23.66 की औसत के साथ 145 विकेट हासिल कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 5 बार पारी में 4 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं।

वैश्विक स्तर पर देखें, तो साउथ अफ्रीका की मारिजैन कप्प 30 मुकाबलों में 44 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि भारत की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी 34 मुकाबलों में 43 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड की कैरोल हॉजेस और सोफी एक्लेस्टोन 37-37 विकेट के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक 60 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अब तक 49 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि भारत ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार