World Cup: महिला विश्व कप 2025 के बीच श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी 18वें मुकाबले में सलामी बल्लेबाज विश्मी गुनारत्ने चोटिल हो गईं, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 4 ओवरों के खेल तक बगैर कोई विकेट गंवाए 16 रन बना चुकी थी।

Advertisement

मारिजैन कप्प के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विश्मी गुनारत्ने ने चौका लगाया, जिसके बाद अगली दो बॉल डॉट रहीं। चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज को एक रन लेने के दौरान नॉन-स्ट्राइकर छोर पर बाएं घुटने में चोट लग गई। विश्मी काफी दर्द में नजर आ रही थीं। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। इस दौरान विश्मी बमुश्किल हिल पा रही थीं। आखिरकार, उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा।

सह-मेजबान श्रीलंकाई टीम घरेलू मैदान पर इस अहम मुकाबले में जीत हासिल करने की उम्मीद करेगी। इस टीम ने अब तक चार मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं की है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर मौजूद है।

वहीं, साउथ अफ्रीका ने चार में से तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।

साउथ अफ्रीका की निगाहें जीत के साथ सेमीफाइल में पहुंचने पर हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी।

Advertisement

वहीं, साउथ अफ्रीका ने चार में से तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम की प्लेइंग इलेवन में ताजमिन ब्रित्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिजैन कप्प, कराबो मेसो (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, नोंदुमिसो शांगसे, मसबत क्लास और नॉनकुलुलेको म्लाबा को शामिल किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार