World Cup: श्रीलंका ने महिला विश्व कप 2025 के 12वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गीली आउटफील्ड के चलते टॉस में कुछ देरी देखने को मिली। यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी है।

Advertisement

श्रीलंका ने इस मुकाबले में एक बदलाव किया है। देवमी विहंगा को अचिनी कुलसुरिया के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड की टीम पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही इस मैच में उतरी है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान चामरी अथापथु ने कहा, "मैं अपनी गेंदबाजी यूनिट को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। हमारे पास अच्छी और अनुभवी गेंदबाजी यूनिट है। स्पिन के लिए भी परिस्थितियां अच्छी हैं। अगर हम इंग्लैंड को 200-240 के स्कोर तक रोक सकें, तो अच्छा रहेगा।"

वहीं, इंग्लैंड की कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने कहा, "टॉस जीतकर मैं बल्लेबाजी ही चुनती। मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं। उम्मीद है कि यह पिच अच्छी होगी।"

श्रीलंकाई टीम की कोशिश इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने की है। इस टीम ने भारत के विरुद्ध अपना पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से गंवाया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अगला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरा है। इस टीम ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपना पहला मैच 10 विकेट से जीता था, जिसके बाद उसे बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

वनडे इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड की महिला टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि श्रीलंकाई टीम महज एक ही मैच जीत सकी। शेष दो मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।

दूसरी ओर, इंग्लैंड इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरा है। इस टीम ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपना पहला मैच 10 विकेट से जीता था, जिसके बाद उसे बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन : टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेटकीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ और लॉरेन बेल।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार