भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान अपने बर्ताव के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ी सिदरा अमीन को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है।

Advertisement

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर की है। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर स्नेह राणा ने सिदरा को हरमनप्रीत कौर के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद सिदरा ने अपना बल्ला जोर से पिच पर मारा।

Advertisement

सिदरा को खिलाड़ियों और प्लेयर सपोर्ट पर्सनल के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह 'किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों, मैदानी उपकरणों या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग' से संबंधित है।

इसके अलावा, सिदरा अमीन के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह 24 महीनों की अवधि में सिदरा का पहला अपराध था।

लेवल 1 के उल्लंघन के परिणामस्वरूप कम से कम आधिकारिक फटकार से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के अधिकतम 50 फीसदी तक का जुर्माना और एक या दो डिमेरिट अंक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। ऐसे में औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े।

डायना बेग ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। उनके अलावा, सादिया इकबाल और कप्तान फातिमा सना को 2-2 विकेट हाथ लगे।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 247 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से हरलीन देओल ने 65 गेंदों में सर्वाधिक 46 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि स्नेह राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार