महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी 5 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए पिछले तीन सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाली कप्तान मेग लैनिंग को रिलीज कर दिया है। अगले सीजन में टीम की कमान किसी दूसरे खिलाड़ी के हाथ में होगी।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को पहली नीलामी में खरीदा था और उन्हें टीम का कप्तान बनाया था। उस समय लैनिंग ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान थीं। नवंबर 2023 में लैनिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी उनके पास रही।

Advertisement

मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के अनुरूप की और 2023 से लेकर 2025 तक लगातार तीन साल टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाली लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग का खिताब नहीं दिला सकीं। टीम को लगातार खेले तीनों ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए अगले सीजन से पहले टीम ने नए कप्तान के साथ जाने का फैसला करते हुए लैनिंग को रिलीज कर दिया है।

कप्तान के साथ-साथ एक बल्लेबाज के रूप में भी लैनिंग का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। 2023 से 2025 के बीच खेले 27 मैचों की 27 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 9 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 952 रन बनाए हैं। सर्वाधिक स्कोर 92 रहा है। लैनिंग 33 साल की हैं। निश्चित रूप से 27 नवंबर को होने वाली नीलामी में वे हिस्सा लेंगी।

मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के अनुरूप की और 2023 से लेकर 2025 तक लगातार तीन साल टीम फाइनल में पहुंची। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिताने वाली लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग का खिताब नहीं दिला सकीं। टीम को लगातार खेले तीनों ही फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसलिए अगले सीजन से पहले टीम ने नए कप्तान के साथ जाने का फैसला करते हुए लैनिंग को रिलीज कर दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़), मारिजेन कैप (2.2 करोड़), और निकी प्रसाद (50 लाख) को रिटेन किया है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार