महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीत लिया है। आरसीबी ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी। स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीत लिया है।

Advertisement

आरसीबी ने इस मैच में अब तक के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले आरसीबी 2024 में चैंपियन बनी थी। आरसीबी की इस जीत के साथ एक खास उपलब्धि भी जुड़ गई। आरसीबी अब पहली ऐसी फ्रेंचाइजी बन गई है, जिसके पास एक साथ आईपीएल और डब्ल्यूपीएल दोनों की ट्रॉफी हैं।

Advertisement

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह चौथी बार है जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फाइनल हार का दर्दनाक सिलसिला रहा। दिल्ली कैपिटल्स महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल मैच गंवाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिस्बेन हीट के नाम था।

फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन का लक्ष्य हासिल किया। यह डब्ल्यूपीएल के इतिहास में 200 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए दूसरी सफल जीत रही और अब तक की सबसे बड़ी रन चेज भी है। महिला टी20 क्रिकेट में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है। इससे आगे केवल 2023 में वेस्टइंडीज द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 213 रन का पीछा ही है।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह चौथी बार है जब दिल्ली की टीम फाइनल में पहुंची लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह फाइनल हार का दर्दनाक सिलसिला रहा। दिल्ली कैपिटल्स महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दूसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल मैच गंवाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिस्बेन हीट के नाम था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके साथ ही एक और ऐतिहासिक बात जुड़ गई। महिला टी20 क्रिकेट के किसी भी फाइनल मुकाबले में, चाहे वह लीग हो या अंतरराष्ट्रीय मैच, पहली बार 175 रन से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार