Navi Mumbai: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के 10वें मुकाबले में 22 रन से जीत दर्ज की। यह सीजन में वॉरियर्स की दूसरी जीत रही, जिसके साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस सीजन की तीसरी हार के बावजूद दूसरे पायदान पर है।

Advertisement

शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इस टीम को 5 के स्कोर पर किरण नवगिरे (0) के रूप में पहला झटका लगा। यहां से कप्तान मेग लैनिंग ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 गेंदों में 119 रन की साझेदारी की।

Advertisement

लिचफील्ड ने 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जबकि लैनिंग ने 70 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 25 रन और क्लो ट्रायोन ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन ही बना सकी। हेली मैथ्यूज और सजीवन सजना ने बतौर सलामी जोड़ी 23 रन जुटाए। सजना 6 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मैथ्यूज ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

लिचफील्ड ने 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जबकि लैनिंग ने 70 रन जुटाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 11 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, हरलीन देओल ने 25 रन और क्लो ट्रायोन ने 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि नैट साइवर-ब्रंट ने 2 विकेट निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से शिखा पांडे ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा और क्लो ट्रायोन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार