गुजरात जायंट्स ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

Advertisement

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। बेथ मूनी ने सोफी डिवाइन के साथ 4.2 ओवरों में 41 रन की साझेदारी की।

Advertisement

मूनी 12 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डिवाइन ने 20 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

गुजरात जायंट्स की टीम 55 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अनुष्का शर्मा और कप्तान एश्ले गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 103 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 158 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

अनुष्का 30 गेंदों में 7 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि शिखा पांडे और डिएंड्रा डॉटिन ने 1-1 विकेट निकाला।

Advertisement

अनुष्का 30 गेंदों में 7 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि गार्डनर ने 41 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जॉर्जिया वेयरहैम ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से रेणुका ठाकुर, सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एश्ले गार्डनर और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 1-1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार