ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है। वह तीनों ही फॉर्मेट में मौका मिलने पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। जायसवाल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। इसके बावजूद टेस्ट क्रिकेट को छोड़कर वनडे या टी20 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है।

Advertisement

रविवार को 24 साल के हुए यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को भदोही, उत्तरप्रदेश में हुआ था। बचपन में ही उनका परिवार मुंबई चला गया था। मुंबई में ही जायसवाल के मन में क्रिकेटर बनने की इच्छा जगी और कमजोर आर्थिक हालातों का सामना करते हुए उन्होंने पहले मुंबई और फिर भारत के लिए खेलने के लिए कड़ा संघर्ष किया।

Advertisement

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की वजह से 14 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। उसी साल टी20 और फिर 2025 में उन्होंने वनडे टीम में डेब्यू किया। पिछले 2 साल में जायसवाल ने खुद को तीनों ही फॉर्मेट में एक विस्फोटक और भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज के रूप में साबित किया है।

क्रिकेट में फॉर्म के साथ-साथ किस्मत का होना भी जरूरी होता है। जायसवाल के पास फॉर्म तो है, लेकिन किस्मत शायद उनपर उतनी मेहरबान नहीं है जितनी होनी चाहिए। एक ऐसा सलामी बल्लेबाज जो टी20 में अपनी क्षमता साबित कर चुका हो उसे टी20 विश्व कप 2024 की टीम में चुना तो गया, लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं टी20 विश्व कप 2026 की टीम में ही वह नहीं हैं।

वनडे फॉर्मेट में भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के खिलाफ उन्हें गिल की इंजरी की वजह से मौका मिला था और उन्होंने आखिरी वनडे में शतक भी लगाया था। देखना होगा कि गिल की वापसी की स्थिति में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

टेस्ट फॉर्मेट में जायसवाल को डेब्यू के बाद लगातार मौके मिले हैं और क्रिकेट के इस पारंपरिक फॉर्मेट में उन्होंने भारत के साथ-साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर भी रन बनाए हैं। आईपीएल में भी उनका जमकर चलता है। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

Advertisement

वनडे फॉर्मेट में भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के खिलाफ उन्हें गिल की इंजरी की वजह से मौका मिला था और उन्होंने आखिरी वनडे में शतक भी लगाया था। देखना होगा कि गिल की वापसी की स्थिति में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यशस्वी जायसवाल को फिलहाल मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन किस्मत हमेशा रूठी ही नहीं रहती है। यशस्वी टीम के साथ वह लगातार बने हुए हैं। उनका भविष्य उज्जवल है और आने वाले समय में निश्चित रूप से वह तीनों ही फॉर्मेट में खेलते दिखाई देंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार