पिछले संस्करण की तुलना में इस बार विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की प्राइज मनी में करीब 297 प्रतिशत इजाफा हुआ है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस फैसले पर खुशी जताई है।

Advertisement

झूलन गोस्वामी ने आईसीसी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, "यह बहुत अच्छी बात है। मैं इसके लिए आईसीसी को धन्यवाद देना चाहूंगी। जिस तरह से उन्होंने इस बारे में सोचा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से महिलाओं के क्रिकेट को इससे काफी बढ़ावा मिलेगा। इससे उभरते हुए युवा क्रिकेटर्स को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "इससे खिलाड़ियों के माता-पिता को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुझे लगता है कि यह महिलाओं के क्रिकेट के लिए बहुत बड़ी खबर है। निश्चित रूप से यह सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।"

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) निर्धारित की गई है। साल 2022 में यह रकम 3.5 मिलियन डॉलर (88 करोड़ रुपये) थी।

इस वर्ल्ड कप विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे।

तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3 लाख डॉलर (करीब 2.64 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। पांचवें और छठे पायदान पर रहने वाली टीमों को 7 लाख डॉलर (करीब 6.17 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, सातवें और आठवें पायदान पर रहने वाली टीमें 2,80,000 डॉलर (करीब 2.47 रुपये) अपने नाम करेंगी।

Advertisement

प्रत्येक ग्रुप स्टेज प्रतिभागी को 2,50,000 डॉलर (करीब 2.20 करोड़ रुपये) मिलेंगे। ग्रुप स्टेज की विजेता टीमों को 34,314 डॉलर (करीब 30.28 लाख रुपये) दिए जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से होने जा रही है। टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन श्रीलंका को चुनौती देगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार