Lucknow Super Giants: आईपीएल 2025 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान की मेंटॉर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बातचीत चल रही है।

Advertisement

भारत की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान को गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी से बनी जगह पर रखने की बात चल रही है। अगर जहीर यह पद संभालते हैं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि जहीर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं।

Advertisement

बता दें, गौतम गंभीर के 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स चले जाने के बाद से लखनऊ में कोई मेंटॉर नहीं है।

जानकारी के अनुसार, "भारतीय टीम के साथ जहीर खान की संभावित भूमिका के लिए बात नहीं बन सकी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्कल को प्राथमिकता दी।"

लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोग्स, लांस क्लूजनर, जॉन्टी रोड्स, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर भी हैं।

जानकारी के अनुसार, "भारतीय टीम के साथ जहीर खान की संभावित भूमिका के लिए बात नहीं बन सकी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्कल को प्राथमिकता दी।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार