लंदन,4  फरवरी | इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से कहा है कि वह अपने खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में खेलने की अनुमति ना दें। वॉन चाहते हैं कि उनके युवा खिलाड़ी काउंटी चैंपियनशिप में खेलें ताकि उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सके।

Advertisement

लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बेंटन ने वॉन के सुझावों को दरकिनार करते हुए कहा है कि आईपीएल में खेलना पसंद करेंगे। बेंटन को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक करोड़ रुपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है।

Advertisement

बेंटन ने अंग्रेजी अखबार मेट्रो से कहा, "हां, शत-प्रतिशत (मैं आईपीएल में खेलूंगा)। जब मैं सीख रहा था तो अब आईपीएल से निश्चित तौर पर मैं सीखूंगा और इंग्लैंड के लिए भी टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।"

बेंटन का मानना है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, "निश्वित रूप से, मैं वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। सीमित ओवरों की टीम इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रही है और मैं इसमें जाना पसंद करूंगा। अभी हमारे सामने आईपीएल है, इसलिए इसमें बेहतर प्रदर्शन करने से मुझे वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने में मदद मिलेगी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार