भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बिन्नी ने रविवार (29 अगस्त) को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। खबरों के अनुसार बतौर कोच अपना करियर बनाने के लिए बिन्ना ने यह फैसला लिया है। 

Advertisement

37 साल के बिन्नी के नाम आज भी भारत के लिए वनडे में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े का रिकॉर्ड दर्ज है। साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए वनडे मुकाबले में सिर्फ 4 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं। 

Advertisement

2014 में डेब्यू करने वाले बिन्नी ने भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 459 रन बनाने के साथ 24 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2016 में खेला था। 

बिन्नी राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर औऱ मुंबई इंडियंस की टीम के लिए आईपीएल भी खेले। बिन्नी ने आईपीएल में कुल 95 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 880 रन और 22 विकेट दर्ज थे। पिछले दो साल से उन्हें आईपीएल नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। 

घरेलू क्रिकेट में बिन्नी ने 95 फर्स्ट क्लास, 100 लिस्ट ए और 150 टी-20 मैच खेले। जिसमें उन्होंने क्रमश: 4796, 1788 और 1641 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में 148, 99 और 73 विकेट हासिल किए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार