22 अगस्त। जसप्रीत बुमराह (85 रन पर पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने यहां ट्रेंट ब्रिज मैदान पर तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 311 रन पर इंग्लैंड के नौ विकेट कर दिए हैं। इंग्लैंड को अभी मैच जीतने के लिए 210 रन और बनाने हैं जबकि भारतीय टीम शानदार जीत दर्ज करने से मात्र एक विकेट दूर है। स्कोरकार्ड

Advertisement

स्टंप्स के समय राशिद 55 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन और जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर एक चौके के दम पर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। 

Advertisement

चौथे दिन के खेल खत्म होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के लिए एक बुरी खबर सामने आई। गौरतलब है कि स्टुअर्ट ब्रॉर्ड ने ऋषभ पंत को आउट किया था लेकिन पंत को आउट करने के बाद वो बेवजह भिड़ गए थे।

जिसके बाद आईसीसी ने  स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के खिलाफ इस हरकत पर सख्त कदम उठाया और आचार संहिता के नियम 2.1.7 का उल्लंघन करने के कारण उनपर 15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है और साथ ही 1 डिमेरिट अंक का चार्ज लगाया गया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार