Sunrisers Leeds vs Manchester Super Giants Match Prediction, The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मंगलवार, 28 जुलाई को हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड विमेंस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से दोनों ने ही एक-एक मुकाबला जीता। बात करें इनके बीच हुआ आखिरी मुकाबले की तो वो लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में ही आयोजित हुआ था और इसे सनराइजर्स लीड्स ने 8 विकेट से जीता था। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर एन्नाबेल सदरलैंड थी जिन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए और 20 गेंदों पर 15 रन देकर 3 विकेट झटके।
SUL-W vs MO-W, The Hundred Women's 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 28 जुलाई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले, लीड्स
Headingley, Leeds Pitch Report
हेडिंग्ले की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज़ अपने शॉट खुलकर खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। मैदान की बाउंड्री भी थोड़ी छोटी है, जबकि आउटफील्ड काफी तेज़ रहती है, इसलिए अच्छे टाइमिंग वाले शॉट आसानी से बाउंड्री पार कर जाते हैं। हालांकि, मैच की शुरुआत में मौसम और हल्की नमी के कारण तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जिससे शुरुआती ओवर बल्लेबाज़ों के लिए थोड़े चुनौतीपूर्ण रहेंगे।
SUL-W vs MO-W Head To Head Record
कुल - 08
सनराइजर्स लीड्स महिला - 04
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला - 04
SUL-W vs MO-W, The Hundred Women's 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
SUL-W vs MO-W, The Hundred Women's 2026: Player to Watch Out For
सनराइजर्स लीड्स की टीम से जेस जोनासेन, फीबी लिचफील्ड और एन्नाबेल सदरलैंड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की तो स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग और पेज स्कोलफील्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
SUL-W vs MO-W Probable Playing XI
Sunrisers Leeds Women's Probable Playing XI: ब्रायोनी स्मिथ, जेस जोनासेन, फीबी लिचफील्ड, एन्नाबेल सदरलैंड, लॉरेन विनफील्ड-हिल (विकेटकीपर), डेनियल गिब्सन (कप्तान), दीप्ति शर्मा, डार्सी कार्टर, सोफिया टर्नर, कैसिडी मैकार्थी, हैना बेकर।
Manchester Super Giants Women's Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, मेग लैनिंग (कप्तान), ग्रेस स्क्रिवेंस, पेज स्कोलफील्ड, ऋचा घोष (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, कैथरीन ब्राइस, सोफी एक्लेस्टोन, रयाना मैकडोनाल्ड-गे, मैटलन ब्राउन, ग्रेस बैलिंगर।
SUL-W vs MO-W Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के दसवें मुकाबले में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SUL-W vs MO-W Match Prediction, SUL-W vs MO-W Pitch Report, Today's Match SUL-W vs MO-W, The Hundred Women's 2026, SUL-W vs MO-W Prediction, SUL-W vs MO-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sunrisers Leeds vs Manchester Super Giants
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।