हाल ही में बीते बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की सरजमी पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया।

Advertisement

इस दौरान भारत के कई प्रमुख घायल हुए और उनके बदले कुछ खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला। इन खिलाड़ियों में मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, टी नटराजन, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल है।

Advertisement

इन्हीं डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शनिवार को अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर किया जिसमें वो अपने डेब्यू कैप के साथ नजर आ रहे हैं।

सुंदर ने दिग्गज आर अश्विन के चोटिल होने के बाद गाबा के मैदान पर हुए चौथे टेस्ट मैच में डेब्यू किया। वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले 301वें खिलाड़ी बने।

सुंदर ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर अपने पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,"अनमोल घड़ी।"

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार