भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। रविवार (9 मार्च) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। भारत की इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल बन गया। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर भी इंटरनेट पर वायरल हो गए।

Advertisement

मेजबान प्रसारक के लिए काम करने वाले गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत का जश्न एक बच्चे की तरह मनाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भारतीय टीम ट्रॉफी उठाती है तो वो भी बच्चों की तरह उछल उछलकर जश्न मनाने लगते हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि गावस्कर उस भारतीय टीम के सदस्य हैं, जिसने कपिल देव की अगुवाई में भारत को पहली बार ICC चैंपियनशिप (1983 वर्ल्ड कप) जिताया था। इसके अलावा, उन्होंने 1985 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाली टीम की कप्तानी भी की। गावस्कर इस समय एक कमेंटेटेर के रूप में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और जब भारतीय टीम खराब खेलती है तो वो उनकी आलोचना करने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

अगर इस मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। माइकल ब्रेसवेल और डेरिल मिशेल के अर्धशतकों के बाद, ब्लैक कैप्स ने 251/7 का स्कोर बनाया। इसके बाद रोहित शर्मा की शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की वजह से भारतीय टीम ने तेज शुरुआत की और इसके बाद मिडल ऑर्डर के सहयोग से भारत ने 49 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करके चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। फाइनल के दौरान 83 गेंदों में 76 रन बनाने के बाद, रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार