रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में गेंदबाज़ों ने जीत की पटकथा लिखी और विनिंग रन शुभमन गिल के बल्ले से निकले। पहले मैच में दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन ने इस मैच में भी नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

Advertisement

टीम इंडिया की आठ विकेट से आसान जीत के बाद शुभमन गिल को एक नया निकनेम मिला है। भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने सीरीज जीत के बाद शुभमन गिल के साथ एक मनोरंजक बातचीत की और तभी उन्होंने शुभमन गिल को एक नया निकनेम दे दिया। सुनील गावस्कर ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने आपको एक नया निकनेम दिया है, स्मूथमैन गिल। मुझे उम्मीद है कि आप बुरा नहीं मानेंगे।"

Advertisement

सुनील गावस्कर द्वारा रखे गए इस निकनेम को सुनकर गिल थोड़ा शर्मा गए और बोले, "मुझे बिल्कुल भी आपत्ति नहीं है, सर।" शुभमन गिल इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और आगामी वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। 23 वर्षीय बल्लेबाज ने कीवियों के खिलाफ पहले मैच में दोहरा शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। इस दौरान वो 200 रनों के लैंडमार्क तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बन गए।

अपनी रिकॉर्ड-सेटिंग पारी के दौरान, वो शिखर धवन और विराट कोहली के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, सबसे तेज़ 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए। वो वनडे इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। वो सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार फार्म में है और अब ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वो केएल राहुल से आगे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन टेस्ट सीरीज में किस नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हैं। भारत की अगली रेड-बॉल सीरीज 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार