पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह रोहित शर्मा और विराट कोहली को आगे भी भारत के लिए ओपनिंग करते देखना चाहते हैं।

Advertisement

कोहली ने शनिवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में पहली बार रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। कोहली ने नाबाद 80 रन बनाए। कोहली को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Advertisement

भारत ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड को 36 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली।

गावस्कर ने इंडिया टूडे से कहा, "आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को सीमित ओवरों के क्रिकेट में सबसे अधिक ओवरों तक बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसलिए विराट कोहली के लिए इस क्रम में शीर्ष पर बल्लेबाजी करना बहुत महत्वपूर्ण था। इसलिए हो सकता है कि राहुल की खराब फॉर्म के कारण यह किया गया हो क्योंकि इससे हमें आगे बढ़ने के लिए एक शुरूआती संयोजन मिला है।"

उन्होंने कहा, "जब सचिन तेंदुलकर वनडे में नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी कर रहे थे और तब उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा गया और न केवल उनकी बल्लेबाजी में बल्कि पूरी टीम में एक बदलाव आया था। तो स्पष्ट रूप से, आपके सबसे अच्छे बल्लेबाज को जितने ओवर बल्लेबाजी करने को मिलेंगे वह सही है।"

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड को हराकर सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह आगामी आईपीएल में भी बतौर ओपनर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे।

Advertisement

गावस्कर ने कहा, "मैं चाहता हूं कि यह ओपनिंग फॉमूर्ला जारी रहे। जिस तरह से उन्होंने एक-दूसरे के साथ साझेदारी की, वह शानदार थी। जब ऐसी चीजें होती हैं तो निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान हो जाती हैं।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार