पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill) और अक्षर पटेल (Axar Patel) भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बन सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर इशान किशन (Ishan Kishan) टीम में अपनी जगह पक्की कर लेते हैं तो फिर वो भी एक दावेदार हो सकते हैं।

Advertisement

विराट कोहली के इस्तीफे के बाद रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई थी। लिमिटेड ओवर टीम में हार्दिक पांड्या उप-कप्तान हैं, लेकिन पिछले एक साल में टेस्ट में कोई नियमित उप-कप्तान नहीं रहा है। वेस्टइंडीज दौरे के लिए अंजिक्य रहाणे को दोबारा उप-कप्तान बनाया गया है। लेकिन सिलेक्टर्स को इसके लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। आलोचकों का मानना है कि यह जिम्मेदारी किसी युवा खिलाड़ी को मिलनी चाहिए थी, जिससे भविष्य के लिए कप्तान तैयार किया जा सके। 

Advertisement

गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा, “भविष्य में कप्तान के लिए पहले दावेदार शुभमन गिल हैं और दूसरे अक्षर पटेल। अक्षर इसलिए क्योंकि वह हर मैच में बेहतर होते जा रहे हैं।  उप-कप्तान की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सोचने पर मजबूर होंगे। तो, मेरी नजर में ये दो कैंडिडेट हैं। ईशान किशन भी एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन पहले उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी।”

गावस्कर ने रहाणे को वेस्टइंडीज दौरे पर उप-कप्तान बनाए जाने पर भी सवाल खड़े किए। 

Also Read: Live Scorecard

गावस्कर ने कहा. “ अंजिक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन अपने एक युवा खिलाड़ी को तैयार करने का मौका गंवा दिया। कम से कम एक युवा खिलाड़ी को तो बताएं कि हम आपको भविष्य के कप्तान के रूप में देख रहे हैं। जिससे वह एक भविष्य के कप्तान के तौर पर सोच सके।“

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार