भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की फटकार का सामना करना पड़ा। दरअसल, गावस्कर रोहित की कप्तानी से बेहद नाखुश दिखे और उन्होंने लाइव कमेंट्री के दौरान रोहित को डिफेंसिव और नेगेटिव कप्तान कह दिया।

Advertisement

मैच शुरू होने से पहले ही सुनील गावस्कर ने दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव को बाहर करके वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने के लिए रोहित शर्मा की आलोचना की थी। पुणे में भारत ने जो प्लेइंग इलेवन चुनी थी, उसमें कुलदीप यादव को शामिल नहीं किया गया था। गावस्कर ने कहा कि वो निश्चित रूप से कुलदीप यादव को टीम में चुनते, क्योंकि वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर कर सकते हैं।

Advertisement

कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा, "वाशिंगटन सुंदर का चयन मुझे बताता है कि भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित थी। वो सिर्फ अपनी ऑफ स्पिन के कारण नहीं बल्कि इसलिए भी टीम में है क्योंकि वो निचले क्रम पर अधिक रन बना सकता है। हां, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या के बारे में बहुत चर्चा हुई है, लेकिन अगर मुझे ऐसा करना होता तो मैं कुलदीप यादव जैसे किसी अन्य खिलाड़ी को चुनता, जो बाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर कर सकता है। वो बल्लेबाजी में भी अच्छा है। जाहिर है, सुंदर जितना बड़ा स्कोर नहीं कर सकता।"

इसके साथ ही गावस्कर ने रोहित की फील्ड प्लेसमेंट पर भी सवाल उठाए और कहा, "अगर आप ऐसी फील्डिंग लगाएंगे और आसानी से सिंगल देंगे तो आप डिफेंसिव कप्तान हैं। आपने बल्लेबाज द्वारा बड़े शॉट खेले बिना ही लॉन्ग ऑफ और लॉन्ग ऑन को पीछे रखा हुआ है। ऐसे कप्तान को आप डिफेंसिव और नेगेटिव कप्तान कहते हैं। वो डिफेंसिव और नेगेटिव कप्तान हैं।" 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार