Sunil Narine 200 IPL Matches: आईपीएल 2026 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में सुनील नारायण ने एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
दरअसल, यह मुकाबला उनके IPL करियर का 200वां मैच है और इसी के साथ वह लीग इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए। सुनील नारायण ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL डेब्यू किया था और तब से वह लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। पिछले 14 सालों में उन्होंने अपनी मिस्ट्री स्पिन और विस्फोटक बल्लेबाजी से KKR को कई यादगार जीत दिलाई हैं।
नारायण KKR के तीन IPL खिताब जीतने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। गेंदबाजी में वह 203 विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने कई बार टीम को तेज शुरुआत दिलाते हुए मैच का रुख बदला है और उनके नाम 1820 रन दर्ज हैं।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी:
- सुनील नारायण – 200 मैच
- कीरोन पोलार्ड – 189 मैच
- एबी डी विलियर्स – 184 मैच
- डेविड वॉर्नर – 184 मैच
- ड्वेन ब्रावो – 161 मैच
इतना ही नहीं, सुनील नारायण IPL इतिहास में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते विदेशी गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अब तक IPL में 200 से ज्यादा बल्लेबाजों को आउट किया है और विदेशी गेंदबाजों की इस खास लिस्ट में भी सबसे ऊपर मौजूद हैं।
IPL में विदेशी गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट:
- सुनील नारायण – 203 विकेट
- ड्वेन ब्रावो – 183 विकेट
- राशिद खान – 174 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो स मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम में वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। वहीं गुजरात ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिल एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोवमन पॉवेल, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा।
गुजरात टाइटंस (प्लइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स।