First overseas player
Advertisement
सुनील नारायण ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, IPL में ये खास उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर
By
Ankit Rana
May 16, 2026 • 20:21 PM View: 472
Sunil Narine 200 IPL Matches: आईपीएल 2026 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में सुनील नारायण ने एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
दरअसल, यह मुकाबला उनके IPL करियर का 200वां मैच है और इसी के साथ वह लीग इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए। सुनील नारायण ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL डेब्यू किया था और तब से वह लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। पिछले 14 सालों में उन्होंने अपनी मिस्ट्री स्पिन और विस्फोटक बल्लेबाजी से KKR को कई यादगार जीत दिलाई हैं।
TAGS
Sunil Narine KKR Vs GT 200 IPL Matches First Overseas Player Eden Gardens Kolkata Knight Riders
Advertisement
Related Cricket News on First overseas player
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement