Sunil Narine 200 IPL Matches: आईपीएल 2026 में शनिवार (16 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में सुनील नारायण ने एक बेहद खास उपलब्धि अपने नाम कर ली।
दरअसल, यह मुकाबला उनके IPL करियर का 200वां मैच है और इसी के साथ वह लीग इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए। सुनील नारायण ने साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL डेब्यू किया था और तब से वह लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। पिछले 14 सालों में उन्होंने अपनी मिस्ट्री स्पिन और विस्फोटक बल्लेबाजी से KKR को कई यादगार जीत दिलाई हैं।
Another Big Milestone For KKR's GOAT pic.twitter.com/kabG28gFk1
CRICKETNMORE (cricketnmore) May 16, 2026
नारायण KKR के तीन IPL खिताब जीतने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। गेंदबाजी में वह 203 विकेट के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने कई बार टीम को तेज शुरुआत दिलाते हुए मैच का रुख बदला है और उनके नाम 1820 रन दर्ज हैं।