IPL 2021 DC Vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह के मैदान पर सांसे थमा देने वाला मुकाबला देखने को मिला। इस थ्रिलर मुकाबले में राहुल त्रिपाठी ने जब केकेआर को लास्ट 2 गेंदों पर 6 रन की दरकार थी तब छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले की गेंद पर मैदान पर एक मजेदार दृश्य देखने को मिला।

Advertisement

शाकिब अल हसन के आउट हो जाने के बाद 20वें ओवर की चौथी गेंद खेलने आए सुनील नारायण। केकेआर को जीत के लिए चाहिए थे तीन गेंद पर 6 रन और सुनील ने अश्विन की पहली ही गेंद पर हवा में शॉट लगा दिया। शॉट काफी दमदार था एक पल के लिए लगा कि गेंद आसानी से बाउंड्री लाइन क्रॉस कर जाएगी।

Advertisement

सुनील नारायण ने जैसे ही शॉट लगाया वैसे ही स्टैंड में बैठी एक महिला को केकेआर की जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। लेकिन, उसका यह जश्न ज्यादा देर तक ना चल सका और सुनील नारायण आउट हो गए। वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

केकेआर की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में धोनी की सीएसके से भिड़ना है। फाइनल मुकाबला अक्टूबर को खेला जाना है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार