आईपीएल 2024 के 31वें मुकाबले में सुनील नारायण ने राजस्थान के खिलाफ शतक लगाया और दो विकेट भी चटकाए लेकिन उनके इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में राजस्थान के ओपनर जोस बटलर ने अंत तक नाबाद रहते हुए शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिला दी। हालांकि, आखिरी पलों में ऐसा लग रहा था कि केकेआऱ इस मैच को जीत सकता है लेकिन बटलर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

इस मैच में ज्यादातर समय सुनील नारायण ही लाइमलाइट में रहे और 17वें ओवर में भी केकेआर को उनके पास ही जाना पड़ा लेकिन मज़ा तब आया जब नारायण के हमवतन रोवमैन पॉवेल ने उन्हें इस ओवर की पहली तीन गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 16 रन लूट लिए और यहां से मैच पलट गया।हालांकि, इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नारायण ने पॉवेल को एलबीडब्ल्यू आउट करके केकेआर को मैच में वापस ला खड़ा किया लेकिन जब नारायण ने पॉवेल को आउट किया तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था।

Advertisement

अकसर हम सुनील नारायण को मैदान पर अपनी भावनाएं दिखाते हुए नहीं देखते हैं लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ और पॉवेल का खतरनाक विकेट लेने के बाद खुद को रोक नहीं सके। ये नारायण की 99 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति वाली गेंद थी जिसकी पॉवेल को उम्मीद नहीं थी। पॉवेल विकेटों के सामने पाए गए और अंपायर ने जैसे ही अपनी उंगली उठाई, नारायण का जश्न देखने लायक था। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो केकेआर के खिलाफ मिली जीत राजस्थान की इस टूर्नामेंट में ये 7 मैचों में छठी जीत है। उन्होंने 6 मैच जीते है। वहीं, कोलकाता ने 6 मैचों में से 4 जीते है और उन्हें 2 में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में रिंकू सिंह की जगह वैभव अरोड़ा को और राजस्थान ने कुलदीप सेन की जगह जोस बटलर को खिलाया। बटलर की बात करें तो ये इस सीजन में उनका दूसरा शतक है। वो अब आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामलें में दूसरे नंबर पर आ गए है। विराट के आईपीएल में 8 शतक है जबकि बटलर के नाम 7 शतक दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार