टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के रिलेशनशिप पर अब सुनील शेट्टी की तरफ से रिएक्शन आया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल के साथ बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने इस टॉपिक पर खुलकर बातचीत की और के एल राहुल संग अपनी बेटी आथिया कि छुट्टियों की तस्वीरों के बारे में जवाब दिया है।

Advertisement

सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा, 'आथिया लंदन मे अपने भाई अहान के साथ हैं। दोनों वहां पर छुट्टियां बिताने के लिए गए हुए हैं। बाकी आप उनसे चेक कर सकते हैं।' वहीं जब सुनील शेट्टी से  के एल राहुल और आथिया शेट्टी के रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है वो दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगते हैं।'

Advertisement

इससे पहले भी सुनील शेट्टी ने आथिया और के एल राहुल के रिश्ते के सवाल पर जवाब देते हुए कहा था कि अब उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और वो जिंदगी के फैसले खुद कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आथिया शेट्टी संग अपने रिश्ते को इंट्रोड्यूस कर दिया है। केएल राहुल ने सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को बीसीसीआई की दिए इंट्रोडक्शन में अपनी गर्लफ्रेंड बताया है। 

ट्रैवलिंग से पहले बीसीसीआई के लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट द्वारा खिलाड़ियों से उनके साथ यात्रा करने वालों के नाम पूछे जाते हैं। इस दौरान खिलाड़ी अपनी पत्नियों और पार्टनर्स को इंट्रोड्यूस करते हैं। केएल राहुल ने बीसीसीआई को अपने पार्टनर के रूप में आथिया शेट्टी का नाम बताया था। इंग्लैंड में टीम के लिए बनाए गए बॉयो बबल में भी केएल राहुल और आथिया शेट्टी साथ-साथ ही हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार