कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप (Sunrisers Eastern Cape) ने सोमवार (16 जनवरी) को खेले गए SA20 2023 के मुकाबले में एमआई केपटाउन (MI Cape Town) को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सनराइजर्स ने जीत का खाता खोल लिया। एमआई के 158 रनों के जवाब में सनराइजर्स ने तीन गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 9 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सरेल एरवी और कप्तान एडेन मार्करम ने मिलकर पारी को संभाली और तीसरे विकेट 92 रनों की साझेदारी की। मार्करम ने 35 गेंदों में सात चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेल, वहीं एरवी ने 35 गेंदों में 41 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेलकर सनराइजर्स की जीत की राह आसान कर दी। 

एमआई केपटाउन ने ओडियन स्मिथ ने तीन विकेट, सैम कुरेन ने दो और कप्तान राशिद खान ने एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले एमआई केपटाउन ने तूफानी अर्धशतक की बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे ने 28 गेंदों में नाबाद 63 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार और पांच छक्के लगाए। इसके अलावा रासी वैन डर डूसें ने 29 रन बनाए।  

Also Read: LIVE Score

Advertisement

सनराइजर्स के लिए ओटनील बार्टमैन ने तीन विकेट, मार्करम और सिसांडा मंगला ने दो-दो औऱ मार्को यान्सेन ने एक विकेट चटकाया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार