Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape Final SA20 2025-26: सनराइजर्स ईस्टरन केप ने रविवार (25 जनवरी) को केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए SA20 2025-26 के फाइनल मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह तीसरी बार है जब सनराइजर्स की टीम ने SA20 का खिताब अपने नाम किया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद कैपिटल्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार शतक जड़ते हुए 56 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के जड़े। उनके अलावा ब्राइस पार्सन्स ने 30 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

बल्लेबाजी करने उतरे खिलाड़ियों में से छह दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

सनराइजर्स के लिए मार्को यान्सेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया औऱ लुथो सिपामला ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में सनराइजर्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। टीम की शुरूआत खराब रही और 48 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। फिर कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 64 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी की। 

स्टब्स न 41 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा ब्रीट्ज़के ने 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 68 रन बनाए। 

Advertisement

कैपिटल्स के लिए कप्तान केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, रोस्टन चेज और लिजाड विलियम्स ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हार के बावजूद भी ब्रेविस को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार