नई दिल्ली, 5 अप्रैल (CRICKETNMORE)| सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बेहतरीन हरफनमौला खेल के दम पर गुरुवार को फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

Advertisement

जॉनी बेयरस्टो को उनकी धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया और दिल्ली को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही रोक दिया। इस लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.3 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

हैदराबाद को शुरूआत तो अच्छी मिली थी। उसने अपना पहला विकेट 64 के कुल स्कोर पर खोया था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों के गलत शॉट चयन के कारण उसने कुछ विकेट खो दिए जिससे मैच फंसता दिख रहा था लेकिन अंत में हैदराबाद जीत हासिल करने में सफल रही। 

मेहमान टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेंदों पर एक छक्के और नौ चौकों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेविड वार्नर के साथ पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। यहां तक हैदराबाद के लिए सब अच्छा चल रहा था लेकिन चार रन बाद क्रिस मौरिस ने वार्नर (10) को कागिसो रबाडा के हाथों कैच करा हैदराबाद की परेशानियों को बढ़ाना शुरू किया।

हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट 95 के कुल स्कोर पर मनीष पांडे (10) के रूप में खोया। वह ईशांत शर्मा की गेंद पर पृथ्वी शॉ के हाथों लपके गए। विजय शंकर (16) 101 के कुल स्कोर पर आउट हो लिए। दीपक हुड्डा भी 10 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट लिए। यहां से मैच फंसता दिख रहा था, लेकिन मोबम्मद नबी (नाबाद 17) और युसूफ पठान (नाबाद 9) ने हैदराबाद को नौ गेंद पहले जीत दिला दी।

Advertisement

इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली का शीर्ष क्रम विफल रहा। पृथ्वी (11) इस मैच में भी कमाल नहीं दिखा पाए और दूसरे ओवर में भुवनेश्वर की इनस्विंगर पर 14 के कुल स्कोर पर बोल्ड हो गए। शिखर धवन (12) छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में शॉर्ट फाइन लेग पर संदीप शर्मा के हाथों लपके गए। 

दिल्ली की उम्मीदें एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत पर टिकी थीं, लेकिन पंत, नबी की गेंद पर लोंग ऑफ पर हुड्डा के हाथों लपेक गए। पंत ने सिर्फ पांच रन बनाए। उनका विकेट 10वें ओवर की पहली गेंद पर 52 के कुल स्कोर पर गिरा। लगातार विकेट गिरने से दिल्ली संकट में थी। 10 ओवर में उसका स्कोर 56 रनों पर तीन विकेट था। 

इस मैच में टीम में आए राहुल तेवतिया (5) मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 61 के कुल स्कोर पर संदीप का पहला शिकार बने। कॉलिन इनग्राम (5) लय में आते इससे पहले ही मनीष पांडे ने शानदार लो कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया। इनग्राम का विकेट 75 के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

दूसरे छोर पर दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े थे और किसी तरह स्कोरबोर्ड चालू रखे हुए थे। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स भी लगाए, लेकिन अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने का दबाव उन्हें ले डूबा। अय्यर 17वें ओवर की पहली गेंद पर राशिद खान की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में बोल्ड हो गए। अय्यर ने 41 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। 

तेजी से रन बटोरने की कोशिश में क्रिस मौरिस (17) भी 19वें ओवर में पवेलियन लौट लिए। अक्षर पटेल ने आखिरी ओवर में दो छक्के मार दिल्ली को 120 के पार पहुंचाया। उन्होंने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रनों की पारी खेली। 

हैदराबाद के लिए नबी और भुवनेश्वर ने दो-दो विकेट लिए। राशिद, संदीप, सिद्धार्थ को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार