21 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के तूफानी अर्धशतकों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2019 के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 9  विकेट से रौंद दिया। 9 मैचों में यह हैदराबाद की पांचवीं जीत और 10 पॉइंट्स के साथ वो टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता के 159 रनों के जवाब में हैदराबाद ने 15 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। 

Advertisement

हैदराबाद की पारी

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान हैदराबाद की जीत डेविड वॉर्नर औऱ जॉनी बेयरस्टो की ओपनिंग जोड़ी ने पक्की कर दी। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 131 रन जोड़कर हैदाराबाद की जीत पक्की कर दी। वॉर्नर ने 38 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। वहीं बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन बनाए। बेयरस्टो ने 43 गेंदों मे  7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की पारी खेली। 

केकेआऱ के लिए डेब्यू मैच खेल रहे तेज गेंदबाज यारा पृथ्वी राज ने एकमात्र विकेट हासिल किया। 

कोलकाता की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने ओपनर क्रिस लिन (51) के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 159 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया। सुनील नरेन (25) ने लिन के साथ मेलकर पहले विकेट के लिए 2.4 ओवर में 42 रन की साझेदारी कर विस्फोटक शुरूआत दी। लेकिन नरेन के आउट होने के बाद उस तेजी से रन नहीं बने पाए। लिन और नरेन के अलावा रिंकू सिंह ने 30  रन बनाए।

Advertisement

हैदराबाद की ओर से खलील अहमद ने तीन और भुवनेश्वर कुमार ने दो और संदीप शर्मा तथा राशिद खान ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार