IPL 2022, SRH: आईपीएल 2022 में केन विलियमसन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शानदार प्रदर्शन कर रही है। हैदराबाद की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में फिलहाल पांचवे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार प्रदर्शन के कारण उनके ड्रेसिंग रूम का माहौल भी खुशनुमा बना हुआ है। इस बीच हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

Advertisement

इस वीडियो में केन विलियमसन की अगुवाई में SRH के खिलाड़ियों ने स्पेशल सॉन्ग लॉन्च किया। ये गाना अंग्रेजी में है लेकिन इस गीत के बोल हिंदी में कुछ इस प्रकार हैं-'हम सनराइजर्स हैं, हम हैदराबाद से हैं और हमें बिरयानी पसंद है। हमारे फैंस हमें ऑरेंज आर्मी कहते हैं।' इसके अलावा इस गीत में SRH के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ का भी जिक्र है।

Advertisement

वीडियों में केन विलियमसन को बेहतरीन ढंग से गिटार बजाते हुए देखा जा सकता है। वहीं ग्लेन फिलिप्स, एडेन मार्करम और उमरान मलिक उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। ये गाना बिली जोएल के 'वी डोंट स्टार्ट द फायर' से प्रेरित है। बता दें कि आईपीएल 2022 के शुरुआती 2 मैचों में हैदराबाद की टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने उन्हें हराया था। लेकिन, इसके बाद खेले गए अपने सभी 4 मुकाबलों में जीत दर्ज करके फिलहाल हैदराबाद की टीम गजब के फॉर्म में है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपना अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ 23 अप्रैल को खेलना है।

बता दें कि फिलहाल राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 मैचों में 5 जीत के साथ नंबर 1 पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के 10 अंक हैं। वहीं हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर है। गुजरात टीम के भी 10 अंक हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार