सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन घुटने में चोट के कारण इंडियन प्रीमिय लीग (IPL) के 14वें सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो सकते हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार 30 साल के नटराजन को टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ना खेलने की सलाह दी गई है। 

Advertisement

बता दें कि नटराजन ने इस सीजन चार में से सिर्फ पहले दो ही मैच खेले हैं। उन्होंने 11 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी मैच खेला था। हैदराबाद जल्द ही उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल करने का ऐलान कर सकती है। 

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्हें आईपीएल से सीधा बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाने के लिए कहा जा सकता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद भी नटराजन ने करीब 2 महीने का समय एनसीए में गुजारा था। 

एनसीए के फीजियो ने नटराजन की फिटनेस की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने बीसीसीआई को उनकी चोट बढ़ने की जानकारी दी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि बोर्ड फ्रेंचाइजी को उन्हें रिलीज करने के लिए कह सकती है।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार