हैरी ब्रूक नहीं रहे ऑरेंज आर्मी का हिस्सा, इन 5 खिलाड़ियों को SRH ने किया रिलीज

Updated: Sun, Nov 26 2023 17:48 IST
हैरी ब्रूक नहीं रहे ऑरेंज आर्मी का हिस्सा, इन 5 खिलाड़ियों को SRH ने किया रिलीज (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान (10वें) पर रहे थे। उन्होंने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को 13.25 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। हालांकि ब्रूक अपने डेब्यू आईपीएल में छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत से पहले उन्हें रिलीज कर दिया है। हैदराबाद ने ब्रूक सहित 5 और खिलाड़ियों को रिलीज किया है। 

6 खिलाड़ियों को किया गया रिलीज

भारी भरकम राशि में खरीदे गए ब्रूक ने आईपीएल 2023 में 11 मैच खेले और 123.38 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 190 रन ही बना पाए। इसी वजह से हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया। हैदराबाद ने समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन और आदिल रशीद को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तेज गेंदबाज त्यागी, स्पिनर होसेन और रशीद को जितने भी मौके मिले वो कुछ दिखाने में नाकाम रहे। 

अपने पर्स में 34 करोड़ रुपये के साथ, SRH के पास एक अच्छी टीम तैयार करने का अच्छा मौका है।  एडेन मार्करम एक बार फिर ऑरेंज आर्मी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। पिछले सीजन में बतौर कप्तान वो कुछ खास प्रदर्शन करने में चूक गए थे। ऐसे में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करके भरोसा जताया है। 

ऑरेंज आर्मी ने शाहबाज अहमद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मयंक डागर के बदले ट्रेड किया है। अहमद ने भारत के लिए 5 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं. उन्होंने पिछले साल जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) डेब्यू किया था। उन्हें उनकी मौजूदा फीस पर SRH में ट्रेड किया गया है। आरसीबी के पूर्व स्टार ने पिछले सीजन में 10 मैचों में 42 रन बनाए थे।

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन खिलाड़ी: एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार, टी. नटराजन, उमरान मलिक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, मयंक मारकंडे, सनवीर सिंह, उपेन्द्र यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

Also Read: Live Score

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसैन, आदिल राशिद

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें