IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जिसके चलते टीम ने 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार (22 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 24 गेंदों में 45 रन जोड़े। ट्रैविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 56 रन की तूफानी पारी खेली।
इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 113 रन की शानदार साझेदारी कर डाली। क्लासेन ने सिर्फ 24 गेंदों में 51 रन ठोक दिए, वहीं ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
इसके अलावा आखिरी ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने भी 12 गेंदों में नाबाद 29 रन की अहम कैमियो पारी खेली। इन तूफानी पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में रसिख सलाम डार ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा को 1-1 सफलता मिली।
टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।