हैदराबाद, 30 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अब तक खेले गए नौ में से सात मैच जीतक आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रविवार को दूसरी बार सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जहां एक ओर हैदराबाद का लक्ष्य कोलकाता से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने का होगा, वहीं गौतम गंभीर के नाइट राइडर्स एक और जीत दर्ज कर शीर्ष पर अपना कब्जा कायम रखना चाहेंगे। 

Advertisement

अपने पिछले चार मैचों में लगातार जीत हासिल कर आत्मविश्वास से भरी कोलकाता को हरा पाना डेविड वॉर्नर के सनराइजर्स के लिए आसान नहीं होगा। पिछले मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 17 रनों से हराया था। 

Advertisement

कोलकाता की बल्लेबाजी की असली ताकत उसके कप्तान गंभीर और रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसुफ पठान और सुनील नरेन जैसे खिलाड़ी हैं। 

गंभीर टीम की गेंदबाजी की बात की जाए, तो दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में नाथ काउल्टर निले ने शानदार प्रदर्शन किया था। वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उनके साथ क्रिस वोक्स, कुलदीप यादव और ट्रैंट बाउल्ट भी कोलकाता की गेंदबाजी और क्षेत्रक्षण को मजबूत बनाते हैं। 

आठ टीमों की तालिका में 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर शामिल हैदराबाद अपने कुल नौ मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 26 रनों से हराने वाली हैदराबाद का आत्मविश्वास थोड़ा मजबूत हुआ है। 

Advertisement

इस मैच में शिखर धवन ने टीम के लिए सबसे अधिक 77 रन बनो थे। इसके अलावा, कप्तान वॉर्नर और केन विलियमसन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। युवराज सिंह भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

हैदराबाद की गेंदबाजी की बात की जाए, तो पंजाब की पारी में तीन-तीन विकेट लेने वाले आशीष नेहरा और सिद्धार्थ कौल को रोक पाना थोड़ा मुश्किल होगा। वहीं, टीम के पास अफगानिस्तान के युवा गेंदबाज राशिद खान भी हैं, जिन्होंने इस सीजन में बल्लेबाजों को खूब छकाया है। भुवनेश्वर कुमार भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। 

Advertisement

हैदराबाद के खिलाफ अब तक खेले गए 10 मैचों में कोलकाता ने सात बार जीत दर्ज की है। 

टीमें (संभावित) : 

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेण, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, क्रिस वोक्स, नाथन कोल्टर-नाइल, डारेन ब्रावो।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोइजेज हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा राशिद खान। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार