चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) ने बुधवार (28 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 17 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके लगे। 

Advertisement

इसके साथ ही रैना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने आईपीएल में अपने 500 चौके पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 छक्के और 500 चौके जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

रैना के नाम आईपीएल में 202 छक्के और 502 छक्के दर्ज हैं। 

उनके अलावा विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने ही यह कारनामा किया है। वॉर्नर ने भी चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में ही यह मुकाम हासिल किया। 55 गेंदों में 57 रनों की पारी में उन्होंने दो छक्के जड़े, इसके साथ ही उनके आईपीएल में 200 छक्के पूरे हो गए। 

कोहली के नाम 204 छक्के और 521 चौके दर्ज हैं, वहीं वॉर्नर ने 210 छक्के और 525 चौके जड़े हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई ने इस मुकाबले में हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गवांकर दीत हासिल कर ली। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार