पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना, हरभजन सिंह और शांतकुमारन श्रीसंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से मुलाकात जो पिछले वर्ष 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। फिलहाल पंत अपनी चोटों से उबर रहे हैं।

Advertisement

पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने ट्वीट किया, भाईचारा ही सब कुछ है ..जहां परिवार है वहां हमारा दिल है..अपने भाई ऋषभ पंत को जल्द ठीक होने के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं।

Advertisement

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ऋषभ पंत , मेरे भाई, मैं तुमसे प्यार करता हूं-खुद पर भरोसा और विश्वास रखो।

हरभजन ने ट्वीट किया, तुम्हारे अंदर ऐसा कुछ है जो सब बाधाओं से बड़ा है। तुम्हे देखकर अच्छा लगा छोटे भाई। तुम्हारी वापसी का इन्तजार है।

श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ऋषभ पंत , मेरे भाई, मैं तुमसे प्यार करता हूं-खुद पर भरोसा और विश्वास रखो।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार